राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान के 8वें चरण का शुभारंभ

प्रश्न-केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कब राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान के 8वें चरण का शुभारंभ किया?
(a) 10 फरवरी, 2019
(b) 8 फरवरी, 2019
(c) 12 फरवरी, 2019
(d) 6 फरवरी, 2019
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 8 फरवरी, 2019 को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान (National Deworming Day Campaign) के 8वें चरण का शुभारंभ किया।
  • उद्देश्य-मिट्टी के संक्रमण से होने वाले मिट्टी संचारित कृमि (STH : Soil Transmitted Helminths) रोग अर्थात आंतों में परजीवी कृमि को समाप्त करना।
  • डब्ल्यूएचओ (W.H.O.) के अनुसार 14 वर्ष से कम आयु की 64 प्रतिशत भारतीय जनसंख्या को एसटीएच संक्रमण का खतरा है।
  • यह अभियान महिला एवं बाल विकास तथा मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सहयोग से चलाया गया हैं।
  • इस अभियान के तहत 30 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में 1-19 वर्ष के आयु वर्ग में 24.44 करोड़ बच्चों और किशोरों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।
  • यह सबसे बड़े जन स्वास्थ्य कार्यक्रमों में से एक है।
  • ज्ञातव्य है कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ वर्ष 2015 में हुआ था, इस अभियान के तहत बच्चों को कृमि से बचाव की सुरक्षित दवा अलबेंडेजौल दी जाती है।
  • कृमि मनुष्य की आंतों में रहते हैं और शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों को नष्ट कर देते है।
  • कृमि मुक्त दिवस वर्ष में दो बार 10 फरवरी और 10 अगस्त, को सभी राज्यों एवं संघशासित प्रदेशों में मनाया जाता है।
  • ध्यातव्य है कि 10 फरवरी, 2019 को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने गुरुग्राम में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ किया।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=188272

http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=176476