राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस

National Productivity day

प्रश्न-12 फरवरी, 2018 को राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस ‘उद्योग 4.0: भारत के लिए बड़ी छलांग लगाने का अवसर’ मुख्य विषय के साथ मनाया जा रहा है। ‘उद्योग 4.0’ से आशय है-
(a) केंद्र सरकार के चौथे वर्ष में उद्योग
(b) उद्योग के चार स्तंभ
(c) चौथी औद्योगिक क्रांति
(d) लघु, सूक्ष्म, मध्यम तथा उच्च वर्ग के उद्योगों का विकास
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 12 फरवरी, 2018 को राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद ‘राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस’ की 60वीं वर्षगांठ मना रहा है।
  • राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस की 60वीं वर्षगांठ को डायमंड जुबिली वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।
  • 12-18 फरवरी, 2018 के मध्य ‘राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह’ मनाया जाएगा।
  • राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह हेतु मुख्य विषय ‘उद्योग 4.0 भारत के लिए बड़ी छलांग लगाने का अवसर’ निर्धारित किया गया।
  • उद्योग 4.0 या चौथी औद्योगिक क्रांति को विश्व भर में अगली औद्योगिक क्रांति कहा गया।
  • यह उत्पादों के बढ़ते डिजिटलीकरण एवं एक-दूसरे से संपर्क, मूल्य शृंखला एवं व्यवसाय मॉडल की विशेषता को चिह्नित करता है।
  • चौथी औद्योगिक क्रांति के माध्यम से ‘स्मार्ट फैक्ट्री’ का निर्माण किया जाएगा जिससे कई कौशल का प्रयोग संसाधनों का बेहतर प्रयोग, दक्षता योग्य डिजाइन और व्यापारिक भागीदारों के बीच सीधा संपर्क संभव हो सकेगा।
  • पहली औद्योगिक क्रांति पानी और भाप की शक्ति के कारण हुई, जिसने मानव श्रम को यांत्रिकी निर्माण में परिवर्तित किया।
  • रोजगार के साथ विकास को जोड़ने के लक्ष्य के अनुरूप देश में सकल घरेलू उत्पाद में निर्माण क्षेत्र की हिस्सेदारी बढ़ाने की आवश्यकता है। सकल घरेलू उत्पाद में निर्माण efक्षेत्र की हिस्सेदारी वर्ष 2022 तक 16 प्रतिशत से बढ़कर 25 प्रतिशत करने तथा 100 मिलियन अतिरिक्त रोजगार सृजित करने की आवश्यकता है।
  • राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद 140 पूर्णकालिक सदस्यों के साथ देश भर में 13 क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से अपना विस्तार कर रहा है।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=176494