राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष से राशि मंजूर

प्रश्न-6 जनवरी, 2020 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई एक उच्च-स्तरीय समिति की बैठक में 7 राज्यों को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष से कितनी राशि जारी करने हेतु मंजूरी प्रदान की गई है?
(a) 30805.68 करोड़ रुपये
(b) 4,205.68 करोड़ रुपये
(c) 5,270.25 करोड़ रुपये
(d) 5,908.56 करोड़ रुपये
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
  • 6 जनवरी, 2020 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई एक उच्च-स्तरीय समिति की बैठक में 7 राज्यों को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (NDRF) से 5,908.56 करोड़ रुपये की राशि जारी करने हेतु स्वीकृति प्रदान की गई।
  • इन 7 राज्यों में असम, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, त्रिपुरा और उत्तर प्रदेश शामिल हैं।
  • विगत वर्ष ये राज्य विभिन्न आपदाओं के कारण अत्यधिक प्रभावित हुए थे।
  • यह राशि अतिरिक्त केंद्रीय सहायता के रूप में स्वीकृति की गई है।
  • इन 7 राज्यों में सर्वाधिक राशि (1869.85 करोड़ रुपये) कर्नाटक को मंजूर की गई है।
  • राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष की स्थापना आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के अंतर्गत की गई थी।
  • वर्ष 2010 में राष्ट्रीय आपदा आकस्मिक कोष का नाम बदलकर राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष कर दिया गया था।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1598547