राष्ट्रमंडल विधि मंत्रियों की बैठक

COMMONWEALTH LAW MINISTERS MEETING
प्रश्न-सही कथन का चुनाव कीजिए।
कथन (A): हाल ही में द्विवार्षिक राष्ट्रमंडल देशों के विधि मंत्रियों की बैठक भारत की राजधानी नई दिल्ली में संपन्न हुई।
कारण (B): सम्मेलन में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने किया।
विकल्प
(a) कथन (A) और कारण (B) दोनों सही हैं और कथन (B) कारण (A) का सही स्पष्टीकरण है।
(b) कथन (A) और कारण (B) दोनों सही हैं, परंतु कारण (B) कथन (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(c) कथन (A) सही है, परंतु कारण (B) गलत है।
(d) कथन (A) गलत हैं, परंतु कारण (B) सही है।
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
  • 4-7 नवंबर, 2019 के बीच द्विवार्षिक राष्ट्रमंडल विधि मंत्रियों की बैठक श्रीलंका के कोलंबो में संपन्न हुई।
  • इस सम्मेलन का विषय (Theme) न्याय और कानून के नियम तक समान पहुंच’ (Equal Access to Justice and Rule of  Law) कायम करना।
  • सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने किया।
  • गौरतलब है कि इस सम्मेलन में राष्ट्रमंडल देशों के कानून मंत्रियों और अटॉर्नी जनरलों ने भाग लिया।
  • सम्मेलन के दौरान भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने कानूनी समस्याओं या विवादों को सुलझाने के लिए लाखों लोगों द्वारा सामना की जा रही चुनौतियों पर चर्चा की।
  • राष्ट्रमंडल की महासचिव पेट्रीसिया स्कॉटलैंड (Paticia Scotland) के अनुसार वर्तमान में न्याय के समक्ष बाधाएं निम्न रूपों में विद्यमान हैं: गरीबी, कानूनी सहायता की कमी, न्याय प्रणाली का अविश्वास और भ्रष्टाचार इत्यादि।
  • महासचिव ने यह भी कहा कि सभी लोगों की न्याय तक पहुंच लोकतंत्र और शांति के फलने-फूलने के लिए बहुत ही ज्यादा आवश्यक है।
  • राष्ट्रमंडल
  • राष्ट्रमंडल संघ की स्थापना 1949 को लंदन घोषणा के जरिए हुई थी।
  • राष्ट्रमंडल विश्व के 53 स्वतंत्र और समान संप्रभु राज्यों का एक स्वैच्छिक संघ है।
  • राष्ट्रमंडल सदस्य देशों के नेता आपसी हित और चिंता के विषयों पर चर्चा करने के लिए हर दो साल पर एक बैठक में मिलते हैं।
  • राष्ट्रमंडल का मुख्यालय यू.के. स्थित लंदन में है।

लेखक-वृषकेतु राय

संबंधित लिंक भी देखें…

https://thecommonwealth.org/media/news/commonwealth-law-ministers-resolve-take-action-access-justice

https://moj.gov.lk/web/index.php?option=com_content&view=article&id=127&Itemid=235&lang=en