राष्ट्रपति द्वारा राज्यपालों की नियुक्ति

President of India appoints 5 new Governor

प्रश्न-30 सितंबर, 2017 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अरुणाचल प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु, असम एवं मेघालय राज्य में नए राज्यपाल नियुक्त किए।
(i) अरुणाचल प्रदेश-बिग्रेडियर बी.डी. मिश्रा
(ii) बिहार-बनवारी लाल पुरोहित
(iii) तमिलनाडु-सत्यपाल मलिक
(iv) असम-जगदीश मुखी
निम्न में से कौन-सा सही सुमेलित है?
(a) केवल (i) एवं (iv)
(b) केवल (i),(ii) एवं (iii)
(c) केवल (i) एवं (ii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 30 सितंबर, 2017 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अरुणाचल प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु, असम तथा मेघालय राज्य में नए राज्यपाल नियुक्त किए।
  • बिग्रेडियर (डॉ.) बी.डी. मिश्रा (सेवानिवृत्त) को अरुणाचल प्रदेश का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  • सत्यपाल मलिक को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  • बनवारी लाल पुरोहित को तमिलनाडु का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  • प्रो. जगदीश मुखी को असम का नया राज्यपाल बनाया गया।
  • गंगा प्रसाद को मेघालय का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  • इसके अलावा राष्ट्रपति ने एडमिरल (सेवानिवृत्त) देवेंद्र कुमार जोशी को अंडमान निकोबार द्वीप समूह का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया।
  • वे प्रोफेसर जगदीश मुखी का स्थान लेंगे।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintHindiRelease.aspx?relid=67416
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=171275
http://pib.nic.in/newsite/PrintHindiRelease.aspx?relid=67417/