रामास्वामी आर.अय्यर

ramaswamy r.iyer

प्रश्न-रामास्वामी आर.अय्यर जिनका हाल ही में निधन हो गया को किस रूप में जाना जाता था?
(a) प्रसिद्ध जल नीति विशेषज्ञ
(b) प्रसिद्ध सांस्कृतिक नृत्य विशेषज्ञ
(c) प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ
(d) प्रसिद्ध परमाणु वैज्ञानिक
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 9 सितंबर, 2015 को 86 वर्षीय सुप्रसिद्ध जल नीति विशेषज्ञ रामास्वामी आर.अय्यर का नई दिल्ली में निधन हो गया।
  • अक्टूबर, 1929 को तमिलनाडु के थक्कलै में जन्में श्री अय्यर को मुख्य रूप से पर्यावरण एवं जल नीति पर दी गई उनकी टिप्पणियों/विचारों हेतु जाना जाता है।
  • उनके विचार राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र ‘द हिन्दू’ में विशेष रूप से प्रकाशित होते थे तथा इन्हें नियमित पाठकों द्वारा सराहा जाता था।
  • वे सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च में मानद अनुसंधान प्रोफेसर भी रहे।
  • इन्होंने वर्ष 1987 में भारत की पहली राष्ट्रीय जल नीति का मसौदा तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.cprindia.org/people/ramaswamy-r-iyer
http://www.thehindu.com/news/national/water-policy-expert-ramaswamy-iyer-no-more/article7638113.ece
http://thewire.in/2015/09/11/watering-the-arid-fields-of-administration-with-intellectual-rigour-and-honesty-10508/