राजीव गांधी मानव सेवा पुरस्कार-2015

Raliv Gandhi Manav Seva Award For The Year, 2015

प्रश्न-हाल ही में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बच्चों की सेवा के लिए राजीव गांधी मानव सेवा पुरस्कार, 2015 प्रदान किए। इस पुरस्कार को कब शुरू किया गया था?
(a) 1995
(b) 1996
(c) 1998
(d) 1994
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 14 नवंबर, 2015 को बाल दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा राजीव गांधी मानव सेवा पुरस्कार प्रदान किए गए।
  • वर्ष 2015 के ‘राजीव गांधी मानव सेवा पुरस्कार’ प्राप्तकर्ता हैं-
    (i) डॉ. मोजी जिनी (अरुणाचल प्रदेश)
    (ii) वैजयंति एम. चौगाला (कर्नाटक)
    (iii) डॉ. संतोष जी थॉमस (केरल)
  • ज्ञातव्य है कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार ने बच्चों (विकलांग बच्चों सहित) को अपनी स्वैच्छिक सामाजिक सेवाएं प्रदान करने वाले व्यक्तियों को सम्मान एवं पहचान प्रदान करने के लिए वर्ष 1994 में ‘राजीव गांधी मानव सेवा पुरस्कार’ शुरू किया था।
  • पुरस्कार स्वरूप 1 लाख रुपये नगद, चांदी की एक प्लेट और एक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।
  • उल्लेखनीय है कि महिला एवं बाल विकास मंत्री की अध्यक्षता में राष्ट्रीय चयन समिति सरकारों/संघ राज्य क्षेत्र प्रशासनों तथा इस क्षेत्र के विशेषज्ञों द्वारा संस्तुत नामांकनों में से प्राप्तकर्त्ताओं का चयन करती है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pibphoto.nic.in/documents/rlink/2015/nov/p2015111401.pdf
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=130502