राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय

प्रश्न-11 नवंबर, 2019 को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किस मंडल में राजा महेंद्र सिंह राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 में संशोधन करने का निर्णय किया गया?
(a) आगरा मंडल
(b) अलीगढ़ मंडल
(c) झांसी मंडल
(d) सहारनपुर मंडल
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 11 नवंबर, 2019 को संपन्न उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद की बैठक में अलीगढ़ मंडल में ‘राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़’ की स्थापना हेतु उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम-1973 में संशोधन करने का निर्णय लिया गया।
  • इस निर्णय के अनुसार भारत के संविधान के अनुच्छेद-213 के खंड (1) द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करके इस विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय (तृतीय संशोधन) अध्यादेश, 2019 को प्रख्यापित किए जाने हेतु राज्यपाल से अनुरोध किए जाने एवं प्रस्तावित उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय (तृतीय संसोधन) अध्यादेश, 2019 को प्रख्यापित कराए जाने के पश्चात उसके प्रतिस्थापनी विधेयक के प्राख्यापन के संबंध में मंत्रिपरिषद ने मंजूरी प्रदान की।
  • उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा-4 में नए विश्वविद्यालयों की स्थापना एवं विश्वविद्यालयों के क्षेत्रों अथवा नामों में परिवर्तन का प्रावधान है।
  • इस प्रावधान के अंतर्गत राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ की स्थापना हेतु उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा-4 में संशोधन किया जाएगा।
  • मौजूदा समय में जनपद अलीगढ़ डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के क्षेत्राधिकार अंतर्गत है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें… http://information.up.nic.in/attachments/CabinetDecisionfile/40dee1f4b952842516dbefeee61afeea.pdf