रणजी ट्रॉफी, 2018-19

Vidarbha defeat Saurashtra by 78 runs in the Ranji

प्रश्न-7 फरवरी, 2019 को संपन्न रणजी ट्रॉफी 2018-19 का खिताब लगातार दूसरी बार किस टीम ने जीत लिया।
(a) केरल
(b) उत्तर प्रदेश
(c) सौराष्ट्र
(d) विदर्भ
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 7 फरवरी, 2019 को भारत की प्रथम श्रेणी क्रिकेट प्रतियोगिता रणजी ट्रॉफी का 85वां संस्करण विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, नागपुर में संपन्न हुआ।
  • फाइनल में विदर्भ ने सौराष्ट्र को 78 रनों से पराजित कर लगातार दूसरी बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीत लिया।
  • इसी के साथ विदर्भ रणजी ट्रॉफी लगातार दो बार फाइनल जीतने वाली छठवीं टीम बन गई।
  • इससे पूर्व मुंबई, महाराष्ट्र, कर्नाटक, दिल्ली, राजस्थान लगातार दो-दो बार रणजी ट्रॉफी  का खिताब जीत चुके हैं।
  • फाइनल में 11 विकेट लेने वाले तथा 49 रन बनाने वाले विदर्भ के आदित्य सरवटे को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।
  • सरवटे ने रणजी सत्र 2018-19 में कुल 55 विकेट प्राप्त किए।
  • फाइनल में विदर्भ के कप्तान फैज फजल एवं सौराष्ट्र के कप्तान जयदेव उनादकट थे।
  • रणजी सत्र 2018-19 में सिक्किम के मिलिंद कुमार ने सर्वाधिक 1331 रन बनाए जिसमें 6 शतक शामिल हैं।
  • बिहार के आशुतोष अमल ने रणजी ट्रॉफी के एक सत्र में सर्वाधिक 68 विकेट प्राप्त कर बिशन सिंह बेदी का रिकॉर्ड तोड़ा।
  • बेदी ने 1974-75 में दिल्ली की ओर से खेलते हुए, एक सत्र में 64 विकेट लिए थे।
  • मेघालय के पुनीत बिष्ट ने इस सत्र का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर (343 रन) सिक्किम के विरुद्ध बनाया।
  • वसीम जाफर (विदर्भ) ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 19000 रनों का आंकड़ा पार किया।
  • दूसरे र्क्वाटर फाइनल में सौराष्ट्र द्वारा जीत के लिए दिए गए 372 रनों का लक्ष्य पूरा कर जीत लिया। यह रणजी ट्रॉफी में रनों का पीछा करते हुए अब तक उच्चतम सफल रन चेज था।
  • रणजी ट्रॉफी के इतिहास में केरल ने पहली बार सेमीफाइनल में प्रवेश किया। यह मैच विदर्भ ने एक पारी और 11 रन से जीत लिया।
  • चौथे क्वार्टर फाइनल में गुजरात के रूश कालारिया ने केरल के विरुद्ध हैट्रिक पूरी की।
  • वसीम जाफर (विदर्भ) ने कुल 10 फाइनल रणजी मैच खेले और उनकी टीम ने विजय प्राप्त की।
  • सर्वाधिक 12 बार रणजी ट्रॉफी जीतने वाले खिलाड़ी अशोक मांकड़ हैं।
  • विदर्भ के कप्तान लगातार दो बार रणजी खिताब जीतने वाले रणजी ट्रॉफी इतिहास के 11वें कप्तान बन गए।
  • बापू नादकर्णी ने मुंबई के लिए लगातार तीन बार खिताब जीता है, जो कि एक रिकॉर्ड है।
  • जाफर रणजी इतिहास में दो बार एक सत्र में एक हजार से ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने।
  • इस सत्र में जाफर ने 1037 रन बनाए, जबकि इससे पूर्व 2008-09 के सत्र में भी उन्होंने 1000 से ज्यादा रन बनाए थे।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.timesnownews.com/sports/cricket/article/vidarbha-defeat-saurashtra-by-78-runs-to-lift-back-to-back-ranji-trophy-titles/361382

http://www.espncricinfo.com/series/8050/game/1162721/vidarbha-vs-saurashtra-final-ranji-trophy-2018-19