रक्षा मंत्रालय ने महिलाओं को लड़ाकू पायलट के रूप में शामिल करने को मंजूरी दी

Defence Ministry to include women as fighter pilots approved

प्रश्न-वर्तमान में भारतीय सेना द्वारा महिलाओं को निम्न में से किन शाखाओं/कैडरों में शामिल किया गया है?
(a) आर्मी ऑर्डिनेंस कोर
(b) नेविगेशन
(c) शिक्षा एवं मौसम विज्ञान
(d) उपर्युक्त सभी में
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 24 अक्टूबर, 2015 को रक्षा मंत्रालय को भारतीय वायु सेना के लड़ाकू संवर्ग में महिलाओं को लड़ाकू पायलट के रूप में शामिल करने को मंजूरी प्रदान कर दी गई।
  • यह कदम विकसित देशों के सशस्त्र बलों में समकालीन चलन के अनुरूप उठाया गया है।
  • पहली महिला पायलटों का चयन वर्तमान में वायुसेना एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहीं महिलाओं के बैच से किया जाएगा।
  • आरंभिक प्रशिक्षण के सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद वे जून 2016 में लड़ाकू संवर्ग में कार्य करने के लिए अधिकृत हो जाएंगी।
  • इसके उपरांत उन्हें एक वर्ष के लिए उन्नत प्रशिक्षण से गुजरना होगा और जून 2017 से वे एक लड़ाकू कॉकपिट में प्रवेश कर लेंगी।
  • भारतीय वायु सेना में वर्तमान में परिवहन और उड़ान शाखा के हेलीकॉप्टर वर्ग, नेविगेशन, एरोनॉटिल इंजीनियरिंग, प्रशासन, रसद, लेखा, शिक्षा तथा मौसम विज्ञान शाखाओं में महिलाओं को शामिल किया जाता है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=41561
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=129942
http://bhasha.ptinews.com/news/1327056_bhasha
http://navbharattimes.indiatimes.com/india/indian-air-force-soon-to-have-women-fighter-pilots/articleshow/49517729.cms