योग दिवस मीडिया सम्मान

प्रश्न-8 जून, 2019 को भारत सरकार के किस मंत्रालय द्वारा योग दिवस मीडिया सम्मान पुरस्कार दिये जाने की घोषणा की गई है?
(a) आयुष मंत्रालय
(b) सूचना व प्रसारण मंत्रालय
(c) मानव संसाधन विकास मंत्रालय
(d) ग्रामीण विकास मंत्रालय
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 8 जून, 2019 को सूचना व प्रसारण मंत्रालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान पुरस्कार दिये जाने की घोषणा की गई है।
  • भारत व विदेशों में योग के प्रचार-प्रसार में मीडिया (प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) के योगदान को पहचान दिलाने के लिए इस पहल की शुरुआत की गई है।
  • यह पुरस्कार संभवतः जुलाई में आयोजित एक समारोह के दौरान प्रदान किये जायेंगे।
  • प्रिंट मीडिया, टी.वी. व रेडियो चैनल नामक तीन श्रेणियों में प्रत्येक श्रेणी में 11 पुरस्कारों सहित कुल 33 पुरस्कार दिये जायेंगे।
  • 10 – 25 जून के मध्य मीडिया पर योग की कवरेज इस पुरस्कार के लिए मान्य होगी।
  • सम्मान संविधान की 8वीं अनुसूची में विनिर्दिंष्ट 22 भाषाओं के साथ अंग्रेजी भाषा में भी योग के बेहतरीन कवरेज के लिए दिया जायेगा।
  • मीडिया के योगदान का आकलन 6 सदस्यों वाले निर्णायक मंडल द्वारा किया जायेगा।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1573722