यूरोपीय सेंट्रल बैंक के नए अध्यक्ष नामित

Christine Lagarde

प्रश्न-जुलाई, 2019 को कौन यूरोपीय सेंट्रल बैंक के नए अध्यक्ष पद के लिए नामांकित हुए?
(a) उर्सुला वॉन डेर लेयन
(b) जीन क्लॉड जुनकर
(c) क्रिस्टीन लेगॉर्ड
(d) एंजेला मर्केल
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • जुलाई, 2019 को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की प्रबंध निदेशक (MD) क्रिस्टीन लेगॉर्ड यूरोपीय सेंट्रल बैंक (ECB) के अध्यक्ष पद के रूप में नामित हुई।
  • यदि यूरोपीय संसद द्वारा उन्हें चुना जाता है तो, वह ECB की अध्यक्ष बनने वाली पहली महिला होंगी।
  • इस पद पर वह इटली के मारियो ड्रेघी (Mario Draghi) का स्थान लेंगी, जिनका कार्यकाल 31 अक्टूबर, 2019 को पूरा हो रहा है।
  • ECB के बारे में
  • स्थापना-1 जून, 1998
  • मुख्यालय-फ्रैंकफर्ट, जर्मनी
  • यह 19 यूरोपीय संघ (EU) देशों का केंद्रीय बैंक है, जिन्होंने यूरो को अपनी मुद्रा के रूप में अपनाया है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://edition.cnn.com/2019/07/02/economy/christine-lagarde-ecb/index.html
https://www.nytimes.com/2019/07/02/business/what-does-ecb-do-president.html
https://www.bloomberg.com/news/articles/2019-07-09/lagarde-set-for-october-confirmation-as-next-ecb-president