यूरोपीय संघ के खाद्य आयात पर लगे प्रतिबंध की अवधि में वृद्धि

प्रश्न-जून, 2019 में रूस ने अमेरिका, यूरोपीय संघ और सहयोगियों के विरुद्ध लगाए गए खाद्य प्रतिबंधों की अवधि को बढ़ाकर कब तक कर दिया है?
(a) 31 दिसंबर, 2019 तक
(b) 31 मई, 2020 तक
(c) 25 नवंबर, 2020 तक
(d) 31 दिसंबर, 2020 तक
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 24 जून, 2019 में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका, यूरोपीय संघ और सहयोगियों के विरुद्ध खाद्य प्रतिबंधों की अवधि बढ़ाने से संबंधित कानून पर हस्ताक्षर किया।
  • प्रतिबंधों की अवधि को बढ़ाकर 31 दिसंबर, 2020 तक कर दिया गया है।
  • इस प्रतिबंध के तहत 31 दिसंबर, 2020 तक इन देशों में मांस, दुग्ध उत्पाद तथा अन्य खाद्य पदार्थों का आयात नहीं किया जाएगा।
  • प्रतिबंधित राष्ट्रों में अमेरिका, EU सदस्य, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, नॉर्वे, आइसलैंड, अल्सनिया, मोंटेनेग्रो, लिचेंस्टीन व यूक्रेन शामिल हैं।
  • पश्चिमी आर्थिक प्रतिबंधों से रूसी अर्थव्यवस्था को 50 बिलियन डॉलर का नुकसान और यूरोपीय संघ को 240 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.europeansanctions.com/2019/06/russia-extends-food-embargo-against-eu-us-allies/