यूरोपा चंद्रमा की सतह पर जलवाष्प की खोज

NASA Scientists Confirm Water Vapor on Europa
प्रश्न-यूरोपा हमारे सौरमंडल के किस ग्रह का चंद्रमा है?
(a) मंगल ग्रह
(b) शनि ग्रह
(c) पृथ्वी ग्रह
(d) बृहस्पति ग्रह
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
  • नवंबर, 2019 में मैरीलैंड में स्थित नासा के गोडडार्ड दाई स्पेस फ्लाइट सेंटर की अंतरराष्ट्रीय शोध टीम द्वारा बृहस्पति ग्रह के यूरोपा चंद्रमा की सतह पर जलवाष्प का पता लगाया गया है।
  • हवाई की W.M. Keck वेधशाला के जरिए इस वाष्प का विश्लेषण किया गया है।
  • नासा के वैज्ञानिकों को पूरा विश्वास है कि यूरोपा पर बर्फ की मोटी परत के नीचे द्रव अवस्था में इतना विशाल समुद्र मौजूद है, जो पृथ्वी पर मौजूद जल स्रोत से आकार में दोगुना बड़ा है।
  • यूरोपा की सतह पर सर्वप्रथम जल का साक्ष्य वोयागर अंतरिक्ष यान द्वारा भेजे गए चित्र के विश्लेषण से प्राप्त हुआ था।
  • वर्ष 2013 में वैज्ञानिकों ने घोषणा की कि नासा के हबल स्पेस टेलीस्कोप का उपयोग करके उनके द्वारा यूरोपा पर रासायनिक तत्व हाइड्रोजन एवं ऑक्सीजन जो पानी के घटक हैं, का पता लगाया गया।

लेखक-रामकरन चौरसिया

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.nasa.gov/feature/goddard/2019/nasa-scientists-confirm-water-vapor-on-europa

https://edition.cnn.com/2019/11/18/world/europa-moon-water-scn/index.html

https://www.cnet.com/news/nasa-yeah-theres-totally-water-vapor-on-jupiters-moon-europa/