यूनेस्को गिलर्मो कैनो वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम अवॉर्ड, 2019

unesco guillermo cano press freedom prize 2019

प्रश्न-10 अप्रैल, 2019 को किसे वर्ष 2019 के यूनेस्को गिलर्मो कैनो वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम अवॉर्ड प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।
(a) जी. शॉन
(b) ज्यां वेंद्रे
(c) क्यॉव सो ओ एवं वा लोन
(d) महमूद अबूजीद
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 10 अप्रैल, 2019 को जेल में बंद म्यांमार के पत्रकार क्यॉव सो ओ (Kyaw Soe Oo) एवं वा लोन (Wa Lone) को संयुक्त रूप से प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।
  • उल्लेखनीय है कि 12 दिसंबर, 2017 को यंगून में उनकी गिरफ्तारी हुई थी।
  • गिरफ्तारी के समय के रायटर समाचार एजेंसी के पत्रकार के रूप में म्यांमार के रखाइन राज्य कथित मानवाधिकारों के उल्लंघन पर रिपोर्टिंग कर रहे थे।
  • वर्तमान में दोनों पत्रकार 7 वर्ष के लिए जेल की सजा काट रहे हैं।
  • उन्हें यह पुरस्कार 2 मई, 2019 को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस (3 मई) के उत्सव के एक भाग के रूप में प्रदान किया जाएगा, जो इस वर्ष इथियोपिया में होगा।
  • इस पुरस्कार का नाम कोलंबिया के पत्रकार गुइलेर्मो कैनो इसाजा के नाम पर रखा गया है, जिनकी 17 दिसंबर, 1986 को कोलंबिया के बोगोटा में उनके अखबार एल. एस्पेक्टाडोर के कार्यालया के सामने हत्या कर दी गई थी।
  • ज्ञातव्य है कि वर्ष 2018 का यह पुरस्कार जेल में बंद मिस्र के फोटो जर्नलिस्ट महमूद अबू जीद को प्रदान किया गया था।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://en.unesco.org/prizes/guillermo-cano

https://en.unesco.org/news/reuters-reporters-wa-lone-and-kyaw-soe-oo-receive-2019-unescoguillermo-cano-press-freedom-prize

https://en.unesco.org/news/unesco-seeking-nominations-unescoguillermo-cano-world-press-freedom-prize-2019