यूनेस्को की विश्व विरासत स्थल में शामिल स्थल

orchha
प्रश्न-हाल ही में मध्य प्रदेश के किस सांस्कृतिक स्थल को यूनेस्को की विश्व विरासत स्थल की अनंतिम सूची में शामिल किया गया है?
(a) उज्जैन
(b) ओरछा
(c) ग्वालियर
(d) खजुराहो
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
  • 26 मई, 2019 को यूनेस्को की विश्व विरासत स्थल में मध्य प्रदेश के सांस्कृतिक स्थल ओरछा को अनंतिम सूची में सम्मिलित किया गया है।
  • बेतवा नदी के किनारे स्थित ओरछा की स्थापना 16वीं शताब्दी में बुंदेला वंश के रुद्र प्रताप सिंह ने की थी।
  • गौरतलब है कि ओरछा को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने 15 अप्रैल, 2019 को विश्व विरासत स्थल की अनंतिम सूची में शामिल करने का प्रस्ताव भेजा था।
  • ज्ञातव्य है कि किसी विरासत स्थल या ऐतिहासिक स्थल को यूनेस्को सर्वप्रथम अपनी अनंतिम सूची में शामिल करता है।
  • ओरछा में प्रसिद्ध चतुर्भुज मंदिर, ओरछा किला, राम राजा मंदिर, शीश महल, जहांगीर महल, राम मंदिर उद्यान और मंडप के लिए प्रसिद्ध है।
  • भारत में संभवतः ओरछा ही एक मात्र स्थल है जहां भगवान राम को राजा के रूप में मान्यता प्राप्त है। यहां पर इनकी पूजा भगवान के रूप में न होकर एक राजा के रूप में की जाती है।
  • अन्य संबंधित तथ्य
  • भारतीय पुरातत्व विभाग (Archaeological Survey of India) भारत सरकार के संस्कृति विभाग के अंतर्गत एक सरकारी एजेंसी है। जो कि पुरातत्व अध्ययन और सांस्कृतिक स्मारकों के अनुरक्षण के लिए उत्तरदायी होती है।
  • 1861 में स्थापित भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग का मुख्यालय नई दिल्ली में है।
  • यूनेस्को (UNESCO), United Nations Educational, Scientific and Cultural Organization (संयुक्त राष्ट्र का शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन) का संक्षिप्त रूप है।
  • इसका कार्य शिक्षा, प्रकृति तथा समाज विज्ञान, संस्कृति तथा संचार के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय शांति को बढ़ावा देना है।
  • यूनेस्को की स्थापना 16 नवंबर, 1945 को फ्रांस (पेरिस) में हुई थी। इसके प्रमुख आंद्रे अजोले हैं।
  • विदित है कि वर्ष 2018 तक भारत के 37 स्थल विश्वविरासत सूची में सम्मिलित किए गए है। इसमें 29 सांस्कृतिक स्थल, 7 प्राकृतिक स्थल तथा एक मिश्रित साइट के रूप में है।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/national/madhya-pradeshs-orchha-makes-it-to-tentative-list-of-unesco-world-heritage-sites/article27253422.ece

https://www.indiatoday.in/india/story/mp-s-orchha-makes-it-to-tentative-list-of-unesco-world-heritage-sites-1535198-2019-05-26

https://timesofindia.indiatimes.com/india/orchha-in-madhya-pradesh-might-get-into-the-list-of-unesco-world-heritage-sites/articleshow/69541015.cms