यूएफा चैंपियंस लीग में 100 गोल करने वाला दूसरा फुटबॉलर

प्रश्न-हाल ही में यूएफा चैंपियंस लीग में 100 गोल करने वाला दूसरा फुटबॉलर कौन बना?
(a) क्रिस्टियानो रोनाल्डो
(b) लियोनेल मेसी
(c) नेमार
(d) हैरी केन
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • यूएफा चैंपियंस लीग, 2017-18 के राउंड 16 के अंतिम मैच में चेल्सी के विरुद्ध लियोनेल मेसी ने 2 गोल किए। (14 मार्च, 2018)
  • इन दो गोलों से मेसी चैंपियंस लीग में 100 गोल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गये।
  • सबसे तेज 100 गोल पूरा करने वाले वह पहले खिलाड़ी हैं।
  • बार्सिलोना ने यह मैच 3-0 से जीत कर चैंपियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
  • मेसी ने यह कारनामा चैंपियंस लीग में अपने 123वें मैच में किया।
  • मेसी से पूर्व रियल मैड्रिड के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने यह उपलब्धि हासिल की थी।
  • रोनाल्डो के नाम चैंपियंस लीग में 152 मैचों में 117 गोल दर्ज हैं।
  • क्वार्टर-फाइनल का प्रथम चरण 3-4 अप्रैल, 2018 तथा दूसरा चरण 10-11 अप्रैल, 2018 के मध्य संपन्न होगा।

संबंधित लिंक
http://www.uefa.com/uefachampionsleague/season=2018/matches/#/rd/2000882/2
https://www.uefa.com/uefachampionsleague/news/newsid=2244072.html#/
https://www.forbes.com/sites/bobbymcmahon/2018/03/14/messi-the-fastest-player-ever-to-100-goals-in-uefa-champions-league/#17013b64c414