यूएई द्वारा दीर्घकालिक वीजा की घोषणा

UAE announces long-term visas for best 100 Arab start-ups

प्रश्न-हाल ही में एशिया महाद्वीप के किस देश ने सर्वश्रेष्ठ 100 अरब स्टार्ट-अप के लिए दीर्घकालीन वीजा की घोषणा की है?
(a) संयुक्त अरब अमीरात
(b) वियतनाम
(c) फिलीपीन्स
(d) मालदीव
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • अप्रैल, 2019 को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने सर्वश्रेष्ठ 100 अरब स्टार्ट अप के लिए दीर्घकालीन वीजा की घोषणा की।
  • यह घोषणा जार्डन में 6-7 अप्रैल को आयोजित मध्य-पूर्व और उत्तरी अफ्रीका के विश्व आर्थिक मंच से की गई।
  • यह मंच अरब क्षेत्र की 100 उभरती हुई कंपनियों को एक साथ लाने में सफल रहा।
  • इन कंपनियों द्वारा चौथे औद्योगिक क्रांति के भविष्य को आकार देने में अपनी प्रतिबद्धता को व्यक्त किया गया।
  • विश्व आर्थिक मंच की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, अरब दुनिया के 100 सबसे आशाजनक स्टार्ट-अप में से 20% यूएई पर आधारित है।
  • अन्य महत्वपूर्ण तथ्य
  • मध्य-पूर्व एशिया में स्थित संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबूधाबी है।
  • यहां के राष्ट्रपति खलीफा बिन जायेर अल नहयान हैं तथा यहां की मुद्रा यूएई दिरहम है।
  • दुबई यहां का सबसे बड़ा नगर है।
  • हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात ने भारतीय प्रधानमंत्री को अपने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘जायेद मेडल’ से सम्मानित किया है।

लेखक-सुनीत कुमार द्विवेदी

संबंधित लिंक भी देखें…

http://newsonair.nic.in/Main-News-Details.aspx?id=361938

https://dubaiofw.com/best-arab-start-ups-visas/