युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम

प्रश्न-किसके द्वारा इस वर्ष से स्कूली बच्चों के लिए युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम (युविका) नामक एक विशेष कार्यक्रम शुरू किया गया है?
(a) मानव संसाधन विकास मंत्रालय
(b) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
(c) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानुपर
(d) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 4 मार्च, 2019 को प्रकाशित रिपोर्टों के अनुसार भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने इस वर्ष से स्कूली बच्चों के लिए युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम (कानपुर) नामक एक विशेष कार्यक्रम की शुरुआत की है।
  • इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा लोगों को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष विज्ञान और अंतरिक्ष अनुप्रयोगों पर बुनियादी ज्ञान प्रदान करना है।
  • इसरो ने इस कार्यक्रम को उन्हें ‘कम उम्र में ही ज्ञान प्रदान करने’ (Catch them young) के लिया चुना है।
  • यह आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम गर्मियों की छुट्टियों के दौरान लगभग 2 सप्ताह की अवधि तक आयोजित होगा।
  • प्रत्येक वर्ष इस कार्यक्रम में भाग लेने हेतु प्रत्येक राज्य एवं केंõशासित प्रदेशों से सीबीएसई, आईसीएसई और राज्य पाठ्यक्रम को कवर करने वाले 3 छात्रों का चयन किया जाना प्रस्तावित है।
  • 8वीं कक्षा पास कर चुके और 9वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्र इस कार्यक्रम हेतु पात्र होंगे।

लेखक – विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

http://pib.nic.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1567351