मोहम्मद मुर्सी

प्रश्न-17 जून, 2019 को मोहम्मद मुर्सी का निधन हो गया। वह किस देश के पूर्व राष्ट्रपति थे?
(a) ईरान
(b) इराक
(c) मिस्र
(d) जॉर्डन
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 17 जून, 2019 को मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी का निधन हो गया, वें67 वर्ष के थे।
  • वह जासूसी के आरोप में वहां की अदालत की सुनवाई में भाग ले रहे थे, तभी वह अचानक बेहोश हो गए और उनका निधन हो गया।
  • उनको वर्ष 2012 में देश का राष्ट्रपति चुना गया था।
  • वहां की फौज ने वर्ष 2013 में इनके विरूद्ध हुए विरोध-प्रदर्शनों के बाद इनकी सरकार को बर्खास्त कर दिया था।
  • वह मिस्र के पहले लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित राष्ट्रपति थे।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.bbc.com/news/world-middle-east-48668941
https://www.theguardian.com/world/2019/jun/17/mohamed-morsi-dead-ousted-president-egypt-collapses-after-court-session