मोहम्मद जहूर खय्याम

प्रश्न-19 अगस्त, 2019 को प्रसिद्ध संगीतकार मोहम्मद जहूर खय्याम का निधन हो गया। उन्हें किस वर्ष पद्म भूषण से सम्मानित किया था?
(a) वर्ष 2014
(b) वर्ष 2009
(c) वर्ष 2011
(d) वर्ष 2008
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 19 अगस्त, 2019 को प्रसिद्ध संगीतकार मोहम्मद जहूर खय्याम का निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे।
  • बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने लगभग 40 वर्ष काम किया और लगभग 35 से अधिक फिल्मों में संगीत दिया।
  • उन्होंने ‘कभी-कभी’, ‘रजिया सुल्तान-रांझा’ और ‘उमराव जान’ जैसे कई हिट फिल्मों में संगीत दिया।
  • उन्हें वर्ष 1977 में फिल्म ‘कभी कभी’ हेतु तथा वर्ष 1982 में फिल्म ‘उमराव जान’ हेतु सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक का फिल्म फेयर पुरस्कार प्रदान किया गया था।
  • वर्ष 1982 में ही उन्हें सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (फिल्म उमराव जान) से सम्मानित किया गया था।
  • वर्ष 2010 में उन्हें फिल्म फेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, वर्ष 2011 पद्म भूषण तथा वर्ष 2018 में हृदयनाथ मंगेशकर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://hindi.timesnownews.com/bollywood/bollywood/article/veteran-music-composer-mohammed-zahur-khayyam-passes-away-at/471919
https://www.bhaskar.com/bollywood/news/veteran-music-composer-mohammed-zahur-khayyam-hashmi-passed-away-01621253.html?utm_expid=.YYfY3_SZRPiFZGHcA1W9Bw.0&utm_referrer=https%3A%2F%2Fwww.google.com%2F
https://khabar.ndtv.com/news/bollywood/veteran-music-composer-khayyam-died-at-the-age-of-93-in-mumbai-2087384
https://en.wikipedia.org/wiki/Mohammed_Zahur_Khayyam