मोजैइक मिशन

The Multidisciplinary drifting Observatory for the Study of Arctic Climate (MOSAiC) mission
प्रश्न-आर्कटिक जलवायु के अध्ययन हेतु सितंबर, 2019 में आरंभ होने वाले उस एकवर्षीय अभियान का क्या नाम है, जिसमें 17 देशों के लगभग 600 अनुसंधानकर्ता भाग लेंगे?
(a) आर्कटिका, 2019
(b) मोजैइक
(c) आइसब्रेकर
(d) फ्लाइंग बोट
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
  • सितंबर, 2019 में जर्मनी का अनुसंधान जलपोत ‘पोलरस्टर्न’ (Polarstern) आर्कटिक जलवायु के अध्ययन हेतु ट्रॉम्सो, नॉर्वे से रवाना होगा।
  • यह पोत आर्कटिक महासागर में समुद्री बर्फ (Sea Ice) के बहाव के सहारे धीरे-धीरे गति कर अनुसंधान संचालित करेगा।
  • इस अभियान को मोजैइक (MOSAIC: The Multidisciplinary Drifting Observatory for the Study of Arctic Climate) नाम दिया गया है।
  • 17 देशों के कुल 600 अनुसंधानकर्ता इस अभियान में भाग लेंगे।
  • यह अभियान जर्मनी स्थित ‘अल्फ्रेड वेगनर इंस्टीट्यूट, हेल्महोल्ट्ज सेंटर फॉर पोलर एंड मरीन रिसर्च’ के नेतृत्व में संचालित किया जाएगा।
  • आर्कटिक जलवायु प्रणाली के अन्वेषण हेतु मध्य आर्कटिक महासागर में संचालित होने वाला यह पहला एक वर्षीय अभियान होगा।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.mosaic-expedition.org/