मोंटे कार्लो रोलेक्स मास्टर्स-2015

प्रश्न-अप्रैल, 2015 के मध्य संपन्न मोंटे कार्लो रोलेक्स मास्टर्स, 2015 टेनिस प्रतियोगिता का पुरुष एकल खिताब किसने जीता?
(a) रोजर फेडरर
(b) रोहन बोपन्ना
(c) नोवाक जोकोविक
(d) टॉमस बर्डिच
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • घड़ी निर्माता कंपनी रोलेक्स (Rolex) द्वारा प्रायोजित मोंटे कार्लो रोलेक्स मास्टर्स टेनिस प्रतियोगिता मोंटे कार्लो में 12 से 19 अप्रैल, 2015 के मध्य संपन्न हुई।
  • प्रतियोगिता का पुरुष एकल खिताब सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने चेक गणराज्य के टॉमस बर्डिच को 7-5, 4-6 एवं 6-3 से पराजित कर जीत लिया।
  • पुरुष युगल का खिताब बॉब एवं माइक ब्रायन की अमेरिकी जोड़ी ने सिमोन बोलेली एवं फैबियो फोगनिनी (दोनों इटली) की जोड़ी को 7-6 एवं 6-1 से पराजित कर जीत लिया।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.atpworldtour.com/Tennis/Tournaments/Monte-Carlo.aspx
http://montecarlotennismasters.com/scores-en/results/?lang=en