मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा की विधानसभाओं के लिए चुनाव, 2018 के कार्यक्रम की घोषणा

Meghalaya, Nagaland, Tripura To Vote Next Month, Results On March 3

प्रश्न-18 जनवरी, 2018 को चुनाव आयोग ने मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा की विधानसभाओं के लिए चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की। तीनों राज्यों में मतगणना कब की जाएगी?
(a) 5 मार्च, 2018
(b) 3 मार्च, 2018
(c) 18 मार्च
(d) 28 फरवरी
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 18 जनवरी, 2018 को चुनाव आयोग ने पूर्वोत्तर के राज्य त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की।
  • 60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा चुनाव की अधिसूचना 24 जनवरी, 2018 को जारी होगी।
  • 18 फरवरी, 2018 को वोट डाले जाएंगे।
  • जबकि 60 सदस्यीय विधानसभा वाले नागालैंड और मेघालय में चुनाव की अधिसूचना 31 जनवरी, 2018 को जारी होगी।
  • 27 फरवरी, 2018 को दोनों राज्यों में वोट डाले जाएंगे।
  • तीनों राज्यों में वोटों की गिनती एक साथ 3 मार्च, 2018 को की जाएगी।
  • उल्लेखनीय है कि मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा विधानसभाओं का कार्यकाल क्रमशः 6 मार्च, 13 मार्च और 14 मार्च को समाप्त हो रहा है। तीनों विधानसभाओं में 60-60 सदस्य हैं।

संबंधित लिंक
https://www.jansatta.com/national/meghalaya-tripura-nagaland-assembly-election-2018-date-live-updates-meghalaya-tripura-nagaland-vidhan-sabha-chunav-date-to-be-announced-by-ec-today/551826/
https://www.ndtv.com/india-news/poll-dates-for-meghalaya-tripura-and-nagaland-to-be-announced-by-election-commission-today-1801533
https://timesofindia.indiatimes.com/india/ec-announces-polling-schedule-for-meghalaya-nagaland-tripura/articleshow/62551482.cms