मेंढक की नई प्रजाति एस्ट्रोबाट्राचस कुरिचियाना की खोज

Frog new species

प्रश्न-हाल ही में मेंढक की एक नई प्रजाति एस्ट्रोबाट्राचस कुरिचियाना को निम्न लिखित में से किस देश में खोजा गया है?
(a) चीन
(b) इंडोनेशिया
(c) भारत
(d) श्रीलंका
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • हाल ही में भारतीय तथा अमेरिकी शोधकर्ताओं की एक टीम द्वारा भारत के दक्षिण-पश्चिम घाट पर मेंढक की एक नई प्रजाति की खोज की गई है।
  • इस नई प्रजाति के मेंढक को एस्ट्रोबाट्राचस कुरिचियाना नाम दिया गया है।
  • इसके शरीर पर तारों (Stars) सदृश्य धब्बे पाए जाते हैं। इस मेंढक की लंबाई मात्र 2 से 3 से.मी. तक ही होती है।
  • इस शोध को इंडियन साइंस इंस्टिट्यूट, बंगलुरू, फ्लोरिडा नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम, जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया, पुणे तथा जॉर्ज वॉशिंगटन विश्वविद्यालय अमेरिका द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था।

लेखक-राजेश त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://india.mongabay.com/2019/03/new-frog-species-discovered-in-biodiversity-rich-western-ghats/