मुंबई का सबसे बड़ा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट

Mumbai’s largest sewage treatment plant gets green ministry nod

प्रश्न-निम्नलिखित में से किस शहर के लिए उसके सबसे बड़े सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट को स्थापित करने हेतु पर्यावरण मंत्रालय ने मंजूरी प्रदान की है?
(a) दिल्ली
(b) मुंबई
(c) चेन्नई
(d) कोलकात्ता
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 28 नवंबर, 2018 को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने मुंबई के सबसे बड़े सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) को स्थापित करने के लिए 2020 करोड़ रुपये की मंजूरी प्रदान की।
  • यह मुंबई के मलाड (Malad) क्षेत्र के 35 हेक्टेयर मैंग्रोव भूमि में स्थापित किया जाएगा।
  • बीएमसी (BMC) के अनुसार, मुंबई शहर प्रतिदिन 2100 मिलियन लीटर सीवेज उत्पन्न करता है।
  • इस सीवेज प्लांट को स्थापित करने में लगभग चार वर्ष लगेगें।
  • यह प्लांट लगभग 1500 मिलियन लीटर सीवेज को संशोधित करेगा जो बिना संशोधन सीधे अरब सागर में प्रवाहित कर दिया जाता है।

लेखक-सचिन कुमार वर्मा

संबंधित लिंक…

https://indianexpress.com/article/cities/mumbai/mumbais-largest-sewage-treatment-plant-gets-green-ministry-nod-5468023/