मिस यूनिवर्स-2019

Miss Universe 2018 Philippines' Catriona Gray puts the crowns on the head of the new Miss Universe 2019 South Africa's Zozibini Tunzi on stage during the 2019 Miss Universe pageant at the Tyler Perry Studios in Atlanta, Georgia on December 8, 2019. (Photo by VALERIE MACON / AFP) (Photo by VALERIE MACON/AFP via Getty Images)v
प्रश्न-8 दिसंबर, 2019 को अटलांटा (जॉर्जिया), में आयोजित 68वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता, 2019 का खिताब किसने जीता?
(a) पॉलिना वेगा
(b) डेमी ले नेल-पीटर्स
(c) जोजिबिनी टूंजी
(d) कैटरिओना ग्रे
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 8 दिसंबर, 2019 को मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का 68वां संस्करण अटलांटा (जॉर्जिया), अमेरिका में संपन्न हुआ।
  • इसमें विभिन्न देशों की कुल 90 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
  • प्रतियोगता में दक्षिण अफ्रीका की जोजिबिनी टूंजी (Zozibini Tunzi) ने वर्ष 2019 का मिस यूनिवर्स का खिताब जीता।
  • वर्ष 2018 की मिस यूनिवर्स फिलीपींस की कैटरिओना ग्रे ने जोजिबिनी टूंजी को मिस यूनिवर्स 2019 का ताज पहनाया।
  • इस प्रतियोगता की प्रथम उपविजेता (1st Runner Up) प्यूर्टो रिको की मैडीसन एंडरसन (Madison Anderson) तथा द्वितीय उप विजेता (2nd Runner Up) मैक्सिको की सोफिया अरागॉन (Sofia Aragon) रहीं।
  • इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व वर्तिका सिंह ने किया।
  • वह शीर्ष 10 में जगह बनाने में असफल रहीं।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.missuniverse.com/titleholder

https://en.wikipedia.org/wiki/Miss_Universe_2019