प्रश्न-दिसंबर, 2018 में किसने ‘मिस इंडिया वर्ल्डवाइड, 2018’ का खिताब जीता?
(a) श्री सैनी
(b) साक्षी सिन्हा
(c) अनुशा सरीन
(d) मंदीप कौर संधू
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- दिसंबर, 2018 में अमेरिका के न्यूजर्सी में आयोजित 27वीं वैश्विक सौंदर्य प्रतियोगिता में भारतीय मूल की अमेरिकी श्री सैनी ने ‘मिस इंडिया वर्ल्डवाइड (Miss India Worldwide), 2018 का खिताब जीता।
- इसमें ऑस्ट्रेलिया की साक्षी सिन्हा और ब्रिटेन की अनुशा सरीन को क्रमशः पहला और दूसरा रनरअप चुना गया।
- न्यूयॉर्क स्थित इंडिया फेस्टिवल कमेटी (IFC) की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता को प्रवासी भारतीय समुदाय की सबसे पुरानी और बड़ी सौंदर्य प्रतिस्पर्धा माना जाता है।
- इसका आयोजन वर्ष 1990 से किया जा रहा है।
- इस वार्षिक सौंदर्य प्रतियोगिता में करीब 17 देशों की भारतीय सुंदरियों ने भाग लिया था।
- ‘मिस इंडिया वर्ल्डवाइड’ का अगला संस्करण वर्ष 2019 में मुंबई में आयोजित होगा।
- इसमें ‘हरियाणा (भारत) की रहने वाली मंदीप कौर संधू को मिसेज इंडिया वर्ल्डइवाड, 2018’ चुना गया।
- जबकि मलेशिया की जेया प्रिया पांडियन और अमेरिका की कविता मल्होत्रा को ‘मिसेज इंडिया वर्ल्डवाइड’ का पहला और दूसरा रनरअप चुना गया।
- उल्लेखनीय है कि मिसेज इंडिया वर्ल्डवाइड प्रतियोगिता की शुरुआत भारतीय मूल की विवाहित महिलाओं को मंच मुहैया कराने के लिए की गई थी।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.worldwidepageants.com/miss-india-worldwide/all-about-the-pageant-ww/