मिस्र में 2000 साल पुराने ममी कब्र की खोज

प्रश्न-हाल ही में पुरातत्वविदों द्वारा मिस्र के किस शहर में 2000 साल पुराने ममी से युक्त एक कब्र की खोज की है?
(a) कीरो
(b) गीजा
(c) अस्वान
(d) मेम्फिस
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • पुरातत्वविदों ने मिस्र के अस्वान शहर के निकट 2000 साल पुराने ऐसी कब्र की खोज की है। जिसमें ममी पाई गई है।
  • 23 अप्रैल, 2019 को मिस्र के पुरावशेष मंत्रालय (Antiquities Ministry) द्वारा यह जानकारी प्रदान की गई।
  • इसके अनुसार ये कब्र ग्रीको-रोमन काल (Greco Roman Period) की हैं।
  • पुरातत्वविदों की खोजी गई नई कब्र में ममियों के साथ कुछ अन्य सामान भी प्राप्त हुए हैं जैसे सजे हुए मुखौटे, प्रतिमाएं फूलदान आदि।

लेखक-राजेश त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.theepochtimes.com/2000-year-old-artifacts-and-mummies-discovered-in-ancient-egyptian-tomb_2898545.html