मानसून की भविष्यवाणी का नया तरीका

A New Way of Predicting Monsoon
प्रश्न-बेल्जियन न्यूक्लियर रिसर्च सेंटर (SCKCEN) की शोधकर्ता ल्यूकरेजिया टेरजी ने हवा में मौजूद बेरिलियम के किस आइसोटोप को माप कर मानसून की भविष्यवाणी करने का नया तरीका निकाला है।
(a) बेरिलियम-7
(b) बेरिलियम-8
(c) बेरिलियम-9
(d) बेरिलियम-6
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • जुलाई, 2019 में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि संगठन (CTBTO) ने वियना में एक विज्ञान और प्रौद्योगिकी सम्मेलन का आयोजन किया।
  • जिसमें बेल्जियन न्यूक्लियर रिसर्च सेंटर (SCKCEN)  की शोधकर्ता ने अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया जिसमें उन्होंने हवा में मौजूद बेरिलियम के आइसोटोप, ‘बेरिलियम-7’ को माप कर मानसून की भविष्यवाणी का नया तरीका वर्णित किया है।
  • भारत मानसून के पूर्वानुमान का पारंपरिक तरीका
  • आईएमडी (भारत मौसम विभाग) सांख्यिकी तकनीकों पर आधारित दीर्घावधि भविष्यवाणी करती रही है।
  • इसके तहत देशभर में चार भौगोलिक क्षेत्रों (उत्तर पश्चिमी भारत, मध्य भारत, पूर्वोत्तर भारत और दक्षिणी प्रायद्वीप) के लिए मौसमी वर्षा का पूर्वानुमान लगाने में सांख्यिकी दृष्टिकोण अपनाया जाता है।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindubusinessline.com/economy/agri-business/new-way-of-predicting-monsoon-could-help-farmers/article28322673.ece

https://www.nature.com/articles/s41598-019-39664-7