मानव एटलस

Manav Human Atlas Initiative
प्रश्न-हाल ही में चर्चित रहे ‘मानव एटलस’ के संबंध में निम्नलिखित में से कौन कथन असत्य है?
(a) यह एटलस मनुष्यों की आदिम प्रजातियों से संबंधित है।
(b) इसका उद्देश्य मानव शरीर क्रिया विज्ञान पर आधारित ज्ञान में सुधार करना है।
(c) इसकी शुरुआत जैव प्रौद्योगिकी विभाग ने की है।
(d) इसके द्वारा मानव ऊतकों और अंगों के एकीकृत आण्विक नेटवर्क का डेटा बेस बनाया जाएगा।
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • मानव शरीर में सभी ऊतकों के आण्विक नेटवर्क का एक एकीकृत डेटा बेस बनाने के लिए नई पहल ‘मानव एटलस’ को शुरू किया गया है।
  • ‘मानव’ नामक परियोजना को जैव प्रौद्योगिकी विभाग और परसिस्टेंट सिस्टम्स नाम की एक कंपनी द्वारा शुरू किया गया है।
  • यह एक बड़ी परियोजना है, जिसके तहत मानव ऊतकों और अंगों पर संपूर्ण आण्विक जानकारी को एकत्रित करके एकीकृत (Integrate) किया जाएगा।
  • उल्लेखनीय है कि अब तक इस प्रकार की सारी जानकारियां विभिन्न शोध लेखों में अव्यवस्थित रूप से बिखरी पड़ी थीं।
  • यह परियोजना जीव विज्ञान से जुड़े समुदाय, अर्थात विद्यार्थियों, वैज्ञानिकों आदि के सहयोग से वैज्ञानिक साहित्य में कोशिकाओं और अंगों के स्तर की सारी जानकारी एकत्रित करेगी।
  • इस प्रकार बना डेटा बेस अंततः शोधकर्ताओं को वर्तमान ज्ञान में उपस्थित रिक्तियों (Gaps) की पहचान करने तथा निदान और रोग जीव विज्ञान (Disease Biology) में भविष्य की परियोजनाओं में सहायक होगा।

लेखक-राजेश त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

http://dbtindia.gov.in/slider/manav-human-atlas-initiative

https://indiabioscience.org/news/2019/manav-a-citizen-science-based-human-atlas-project