मानव अधिकार दिवस

Human Rights Day, 2019

प्रश्न-10 दिसंबर, 2019 को संपूर्ण विश्व में ‘मानव अधिकार दिवस’ मनाया गया। वर्ष 2019 में इस दिवस का थीम क्या है?
(a) मानव अधिकारों के लिए युवा खड़े हों
(b) समानता, न्याय एवं मानव गरिमा के लिए खड़े हों
(c) मानव अधिकार एवं जलवायु परिवर्तन
(d) मानव अधिकार 365
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 10 दिसंबर, 2019 को संपूर्ण विश्व में ‘मानव अधिकार दिवस’ (Human Rights Day) मनाया गया।
  • वर्ष 2019 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme)-‘‘मानव अधिकारों के लिए युवा खड़े हों’’ (Youth Standing Up for Human Rights) है।
  • उल्लेखनीय है कि वर्ष 1950 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 10 दिसंबर को प्रतिवर्ष इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी।
  • गौरतलब है कि 10 दिसंबर, 1948 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा ‘मानव अधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा’ को स्वीकार किया गया था।
  • भारत में मानव अधिकारों की रक्षा हेतु मानव अधिकार अधिनियम, 1993 के तहत राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग का गठन किया गया है।
  • वर्तमान में न्यायमूर्ति एच.एल. दत्तू राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष हैं।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
http://hdr.undp.org/sites/default/files/hdr2019.pdf
http://hdr.undp.org/en/content/2019-human-development-index-ranking