मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र की कर्नाटक में स्थापना

ISRO's Human Space Flight Centre to Come up at Challakere

प्रश्न-वर्ष 2020 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरों) मानव मिशन के लिए विश्व स्तरीय मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र की स्थापना कहां करेगा?
(a) बंगलुरू
(b) अहमदाबाद
(c) चल्लकेरे
(d) उपरोक्त में कोई नहीं
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • वर्ष 2020 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) मानव मिशन के लिए कर्नाटक स्थित चल्लकेरे (चित्रदुर्ग) में विश्वस्तरीय मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र (HSFC) की स्थापना करेगा।
  • इस केंद्र में अंतरिक्ष यात्रियों के प्रशिक्षण से लेकर मानव मिशन से जुड़ी सभी गतिविधियां संचालित की जाएंगी।
  • इसरो द्वारा इस केंद्र को विकसित करने हेतु 2700 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
  • यह नया केंद्र योजना के अनुसार अगले तीन वर्ष में तैयार होगा।
  • इसके तैयार हो जाने के उपरांत मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम की अधिकांशः गतिविधियां चल्लकेरे स्थित केंद्र में स्थानांतरित होंगी।
  • उल्लेखनीय है कि इसरो के वर्तमान मानव मिशन ‘गगनयान’ मिशन हेतु अंतरिक्ष यात्रियों को प्रशिक्षित करने के लिए रूस भेजा जा रहा है।
  • किंतु भविष्य में यहां ऐसी सुविधाएं होगी कि विदेश जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • गगनयान मिशन के तहत वर्ष 2022 तक तीन अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा जिसके लिए 4 अंतरिक्ष यात्रियों को प्रशिक्षण हेतु चयनित किया गया है।
  • उल्लेखनीय है कि चल्लकेरे साइंस सिटी के उपनाम से प्रसिद्ध है।
  • यहां पर रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (DRDO), भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC), भारत विज्ञान संस्थान, और इसरो के केंद्र हैं।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.thehindu.com/sci-tech/science/challakere-to-be-isros-astronaut-training-hub/article30489101.ece