माटुंगा रेलवे स्टेशन लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, 2018 में शामिल

Matunga station enters Limca Book for all-woman staff

प्रश्न-हाल ही में माटुंगा रेलवे स्टेशन लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, 2018 में शामिल हुआ। यह स्टेशन स्थित है-
(a) नागपुर
(b) रीवा
(c) कोलकाता
(d) मुंबई
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 9 जनवरी, 2018 को मध्य रेलवे के मुंबई डिवीजन में स्थित माटुंगा रेलवे स्टेशन को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, 2018 में शामिल किए जाने की घोषणा की गई।
  • यह भारत का ऐसा पहला रेलवे स्टेशन है जहां सभी कर्मचारी महिलाएं हैं।
  • कुल 41 महिलाओं का स्टॉफ स्टेशन संचालन, वाणिज्य गतिविधि, रेलवे सुरक्षा बल इत्यादि कामों में संलग्न है।
  • उल्लेखनीय है कि वर्ष 1992 में देश की पहली महिला सहायक स्टेशन मास्टार के रूप में ममता कुलकर्णी भारतीय रेलवे से जुड़ी। वह वर्तमान में माटुंगा रेलवे स्टेशन की स्टेशन मास्टर हैं।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=175519
http://www.thehindubusinessline.com/economy/logistics/matunga-station-enters-limca-book-for-allwoman-staff/article10021951.ece