माउंट मुम्बा

NIM team to attempt Mumba Peak
प्रश्न-जुलाई, 2019 में माउंट मुम्बा के आरोहण हेतु पर्वतारोहियों का दल किसके नेतृत्व में उत्तरकाशी (उत्तराखंड) स्थित नेहरू पर्वतारोहण संस्थान से नेलांगा घाटी के लिए रवाना हुआ है।
(a) कर्नसल राजेश पुरोहित
(b) कर्नल संजय राठौर
(c) कर्नल अमित विष्ट
(d) कर्नल संजीव पोखरियाल
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • जुलाई, 2019 में माउंट मुम्बा के आरोहण हेतु पर्वतारोहियों का दल 5 सदस्यीय उत्तरकाशी (उत्तराखंड) स्थित नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) से नेलांगा घाटी के लिए रवाना हुआ।
  • मुम्बा पर्वत शिखर समुद्र तल से 5236 मीटर (17,174 फीट) की ऊंचाई पर स्थित है।
  • इस पर्वत शिखर का आरोहण अभी तक किसी ने नहीं किया है।
  • इस पर्वतारोही दल का नेतृत्व नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल अमित विष्ट कर रहें हैं।
  • कर्नल अमित विष्ट के अनुसार, मुम्बा पर्वत शिखर एक दुर्गम क्षेत्र में स्थित है, जहां हिम तेंदुए भी पाए जाते हैं।
  • इस अभियान के दौरान वहां पाये जाने वाले हिम तेंदुए के बारे में भी जानकारी एकत्रित की जायेगी।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.dailypioneer.com/2019/state-editions/nim-team-sets-off-to-conquer-mt-mumba.html