महिला हॉकी विश्व लीग, चरण-2

प्रश्न-मार्च, 2015 में संपन्न FIH महिला हॉकी विश्व लीग, चरण-2 का खिताब भारतीय महिला टीम ने किस देश को पराजित कर जीत लिया?
(a)घाना
(b)थाईलैंड
(c)पोलैंड
(d)मलेशिया
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • हीरो मोटो कॉर्प द्वारा प्रायोजित FIH महिला हॉकी विश्व लीग, चरण-2 (FIH Women’s Hockey World League Round-2) प्रतियोगिता 7 से 15 मार्च, 2015 के मध्य नई दिल्ली में संपन्न हुई।
  • प्रतियोगिता में 8 टीमों ने भाग लिया जिन्हें दो पूलों में बांटा गया।
  • पूल-A भारत, पोलैंड, घाना एवं थाईलैंड।
  • पूल-B मलेशिया, रूस, कजाख्स्तान एवं सिंगापुर।
  • 15 मार्च को मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गये फाइनल में भारतीय महिला टीम ने कप्तान रितु रानी के नेतृत्व में पोलैंड को 3-1 से पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया।
  • फाइनल की प्लेयर ऑफ द मैच भारत की दीपिका को चुना गया।
  • भारत ने प्रतियोगिता के अपने सभी 6 मैच जीतकर क्लीन स्वीप किया।
  • तीसरे स्थान के लिए मलेशिया ने थाईलैंड को 3-0 से पराजित किया।
  • प्रतियोगिता में प्रदत्त प्रमुख पुरस्कार इस प्रकार रहे-
  • प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट-मर्लिना रेबाका (पोलैंड)
  • सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर-मार्ता कुचारस्का (पोलैंड)
  • सर्वाधिक गोल-वंदना कटारिया (भारत), कुल 11 गोल
  • यंग प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट-रानी (भारत)
  • टूर्नामेंट का फाइनल मैच कप्तान रितु रानी का 200वां तथा गोलकीपर सविता पूनिया का 100वां अंतर्राष्ट्रीय मैच था।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.fih.ch/events/hockey-world-league/hockey-world-league-round-2-new-delhi-2015-w/news/hero-hwl-r2-delhi-favourites-india-emerge-triumphant/
http://hockeyindia.org/news/india-beats-poland-3-1-to-win-the-hero-fih-hockey-world-league-round-2-women-delhi-2015.html
http://hockeyindia.org/images/stories/2013/12/WLR-2-India-Match-Schedule8.pdf
http://www.thehindu.com/sport/hockey/indian-women-win-hockey-world-hockey-league-round-2/article6996243.ece