महिला जननांग विकृति के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय शून्य असहिष्णुता दिवस

International Day of Zero Tolerance for Female Genital Mutilation, 6 February

प्रश्न-महिला जननांग विकृति (FGM) के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय शून्य असहिष्णुता दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?
(a) 2 फरवरी
(b) 4 फरवरी
(c) 6 फरवरी
(d) 8 फरवरी
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 6 फरवरी, 2019 को महिला जननांग विकृति के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय शून्य असहिष्णुता दिवस (International Day of Zero Tolerance for Female Genital Mutilation) मनाया गया।
  • महिला जननांग विकृति (FGM-Female Genital Multilation) के खतरों के विषय में लोगों को शिक्षित करने और जागरूकता बढ़ाने हेतु प्रतिवर्ष 6 फरवरी को यह दिवस मनाया जाता है।
  • इस वर्ष इस दिवस का मुख्य विषय (Theme) ‘महिला जननांग विकृति की समाप्ति’ (#End FGM) था।
  • महिला जननांग विकृति (FGM) में सभी प्रक्रियाएं शामिल है जिसमें गैर-चिकित्सा कारणों से महिला जननांग का बदलना या चोट पहुंचाना शामिल है।
  • इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लड़कियों और महिलाओं के मानवाधिकारों के उल्लंघन के रूप में मान्यता प्रदान की गई है।
  • वैश्विक स्तर पर अनुमानतः न्यूनतम 200 मिलियन लड़कियों और महिलाओं का मौजूदा समय में एफजीएम किया जा चुका है।
  • 15-49 वर्ष आयु वर्ग की लड़कियों और महिलाओं में एफजीएम का सर्वाधिक प्रचलन सोमालिया (98 प्रतिशत), गिनी (97 प्रतिशत), जिबूती (93 प्रतिशत) और मिस्र में 87 प्रतिशत है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

http://www.un.org/en/events/femalegenitalmutilationday/

https://www.un.org/africarenewal/international-day-zero-tolerance-female-genital-mutilation-6-february