महात्मा गांधी छात्रवृत्ति

प्रश्न-हाल ही में भारत ने अपने किस पड़ोसी देश के 150 छात्रों को भारत में पढ़ाई करने हेतु प्रतिष्ठित महात्मा गांधी छात्रवृत्ति पुरस्कार प्रदान किया?
(a) भूटान
(b) नेपाल
(c) श्रीलंका
(d) म्यांमार
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 20 फरवरी 2019 को भारत ने अपने पड़ोसी देश श्रीलंका के 25 जिलों के 150 छात्रों को भारत में पढ़ाई करने हेतु प्रतिष्ठित महात्मा गांधी छात्रवृत्ति प्रदान की।
  • वर्ष 2017-18 के लिए यह छात्रवृत्ति श्रीलंका के शिक्षामंत्री अकिला विराज कार्यवासम महेश्वरन एवं भारत के उच्चायुक्त तरनजीत सिंह संधू ने कोलंबो में प्रदान की।
  • महात्मा गांधी छात्रवृत्ति भारत द्वारा श्रीलंका के मेधावी छात्रों को वर्ष 2006-07 से प्रदान की जा रही है।
  • यह छात्रवृति उच्च स्तरीय अध्ययन हेतु दो वर्ष के लिए प्रदान की जाती है।
  • इस छात्रवृति के तहत भारतीय उच्चायुक्त ने प्रदान की जाने वाली राशि को 2000 से बढ़ाकर 2500 रु. कर दिया है। इस वर्ष उच्चस्तर के अध्ययन हेतु 30,000 रु. वार्षिक प्रदान किया जाएगा।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://newsonair.com/News?title=Mahatma-Gandhi-Scholarships-awarded-to-150-Sri-Lankan-students&id=360024
http://ddnews.gov.in/national/150-sri-lankan-students-gets-mahatma-gandhi-scholarships-study-india