महात्मा गांधी की 25 फुट ऊंची धातु शिल्प प्रतिमा

World’s Biggest Metal Art Sculpture Of Mahatma Gandhi In Maharashtra
प्रश्न-2 अक्टूबर, 2019 को कहां पर महात्मा गांधी की 25 फुट ऊंची धातु शिल्प प्रतिमा को जनता के दर्शन के लिए खोला गया?
(a) नासिक
(b) कोयम्बटूर
(c) गांधीनगर
(d) देहरादून
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 2 अक्टूबर, 2019 को महाराष्ट्र के नासिक जिले के एस्पेलियर हेरिटेज स्कूल में महात्मा गांधी की 25 फुट ऊंची धातु शिल्प प्रतिमा (इल्यूजन स्कल्पचर आर्ट) को जनता के दर्शन के लिए खोला गया।
  • इस कलाकृति को लेजर तकनीक द्वारा सटीकता से काटे गए धातु के 30 बड़े टुकड़ों को जोड़कर बनाया गया है।
  • इसे एक खास कोण और दूरी से देखा जाए तो देखने वाले को इसमें गांधी जी के चेहरे की झलक दिखेगी।
  • शिल्प की लंबाई 20 फुट और चौड़ाई 18 फुट है।
  • इसे प्रतिवर्ष 2 अक्टूबर, 30 जनवरी, स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस और शिक्षक दिवस के अवसर पर भी जनता के दर्शन के लिए खोला जाएगा।
  • इसे एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.business-standard.com/article/pti-stories/metal-sculpture-of-gandhiji-to-be-unveiled-at-nashik-school-119100101208_1.html

http://urducity.in/worlds-biggest-metal-art-sculpture-of-mahatma-gandhi-in-maharashtra/