‘मलिन बस्ती को गोद लेना’ संबंधी अभियान

Ministry of Youth Affairs & Sports to Initiate “Adopt A Slum” Campaign in Delhi

प्रश्न-हाल ही में ‘मलिन बस्ती को गोद लेना’ संबंधी अभियान के तहत युवा मामलों एवं खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विजय गोयल ने किस बस्ती को गोद लिया है?
(a) राजीव बस्ती
(b) इंदिरा बस्ती
(c) नेहरू बस्ती
(d) शकूर बस्ती
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 24 मई, 2017 को युवा मामले एवं खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विजय गोयल द्वारा ‘मलिन बस्ती को गोद लेना’ संबंधी अभियान की शुरूआत की गई।
  • इस अभियान की शुरूआत सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में की गयी है।
  • इसका उद्देश्य मलिन बस्तियों में विकास कार्यों की शुरूआत करना और इन बस्तियों में निवास करने वाले लोगों की समस्याओं को हल करना है।
  • 26 मई, 2017 को इस अभियान की शुरूआत के दृष्टिगत एक स्लम युवा दौड़/मैराथन का आयोजन किया गया।
  • इस अभियान की शुरुआत नेहरू युवा केंद्र संगठन के साथ युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा किया गया।
  • एनएसएस,पब्लिक स्कूल, रोटरी क्लब आदि इस अभियान में सहयोगी की भूमिका का निर्वहन करेंगे।
  • उल्लेखनीय है विजय गोयल ने इस अभियान के तहत तिमारपुर क्षेत्र की इंदिरा बस्ती को गोद लिया है।
  • इस अवसर पर अभियान और पूरी प्रक्रिया के संबंध में एक पुस्तिका का भी विमोचन किया गया।
  • नेहरू युवा केंद्र संगठन सभी 11 जिलों में मलिन बस्तियों को गोद लेगा और अपने युवा स्वयंसेवियों के साथ इन बस्तियों के विकास हेतु काम करेगा।
  • 26 मई, 2017 को ‘स्लम युवा दौड़’ दिल्ली विश्वविद्यालय के शंकर लाल हॉल में सुबह 6 बजे आयोजित की गयी।
  • इस प्रकार की अन्य मैराथन वजीरपुर, मॉडल टाउन, आदर्शनगर, चांदनी चौक, बुराड़ी और कई अन्य क्षेत्रों में भी आयोजित की जाएगी।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=61123
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=162085
https://twitter.com/VijayGoelBJP/status/867390380291043328