मध्य प्रदेश में वन क्षेत्र में वृद्धि

mp forest cover

प्रश्न-भारतीय वन स्थिति प्रतिवेदन, 2017-19 के अनुसार मध्य प्रदेश में वन आवरण में वृद्धि हुई है। इस संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) वन आवरण में 68.49 वर्ग किमी. की वृद्धि हुई है।
(b) अति सघन वन क्षेत्र में 113 वर्ग किमी. और खुले वन क्षेत्र में 185 वर्ग किमी. की वृद्धि हुई है।
(c) वर्ष 2019 में वन आवरण बढ़कर 77,414 वर्ग किमी. हो गया है।
(d) इस दौरान प्रदेश के 41 जिलों पन्ना, खंडवा, शहडोल और सीधी में वनावरण में सर्वाधिक वृद्धि हुई है।
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • भारतीय वन स्थिति प्रतिवेदन 2017-19 के अनुसार मध्य प्रदेश में वन आवरण में 68.49 वर्ग किमी. की वृद्धि हुई है।
  • अति सधन वन क्षेत्र में 113 वर्ग किमी. और खुले वन क्षेत्र में 185 वर्ग किमी. की वृद्धि हुई है।
  • मध्य प्रदेश में वर्ष 2017 में वन आवरण 77,414 वर्ग किमी. था, जो वर्ष 2019 में बढ़कर 77,482 वर्ग किमी. हो गया है।
  • इस दौरान प्रदेश के 4 जिलों पन्ना, खंडवा, शहडोल और सीधी जिले में वनावरण में सर्वाधिक वृद्धि हुई है।
  • पन्ना जिले में 75.71 वर्ग किमी. खंडवा जिले में 57.12 वर्ग किमी. शहडोल जिले में 48.71 वर्ग किमी. और सीधी जिले में 37.16 वर्ग किमी. क्षेत्र में वनावरण की वृद्धि हुई है।
  • अरुणाचल प्रदेश के बाद कार्बन स्टॉक के संदर्भ में मध्य प्रदेश 110 मिलियन स्टॉक के साथ दूसरे स्थान पर है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
http://fsi.nic.in/isfr19/vol2/isfr-2019-vol-ii-madhya-pradesh.pdf