मधु ऐप

Madhu app
प्रश्न-3 दिसंबर, 2019 को किस राज्य के मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चों के लिए एक स्मार्ट लर्निंग फोन एप्लिकेशन ‘मधु’ ऐप लांच किया?
(a) छत्तीसगढ़
(b) मध्य प्रदेश
(c) हरियाणा
(d) ओडिशा
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
  • 3 दिसंबर, 2019 को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने स्कूली बच्चों के लिए एक स्मार्ट लर्निंग फोन एप्लीकेशन ‘मधु’ (Madhu) ऐप लांच किया।
  • यह ऐप गंजम जिला प्रशासन द्वारा राज्य सरकार की 5T पहल के अनुरूप विकसित किया गया है।
  • राज्य सरकार की 5T पहल में टेक्नोलॉजी, ट्रांसपेरेंसी, टीमवर्क, ट्रांसफॉर्मेशन और टाइम शामिल हैं।
  • इस ऐप का उद्देश्य स्कूली छात्रों को वीडियों और ट्यूटोरियल के माध्यम से पाठ सीखने में मदद करना है।
  • इस ऐप में उड़िया भाषा में विषयों के विशेषज्ञों और शिक्षाविदों द्वारा वीडियो व्याख्यान और अभ्यास तैयार किए गए हैं।
  • पहले चरण में कक्षा 5 से 8 तक के छात्रों के लिए गणित और विज्ञान की सामग्री इस ऐप पर उपलब्ध कराई गई है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://timesofindia.indiatimes.com/home/education/news/madhu-app-for-e-learning-launched-in-odisha/articleshow/72361716.cms

https://pmil.in/odisha-govt-scheme/madhu-app/