मंगल अभियान पर पहली हिन्दी बुक का विमोचन

mars campaign released a book on the first Hindi

प्रश्न-मंगल उपग्रह अभियान पर हाल ही में किस भाषा में एटलस पुस्तक का विमोचन किया गया है।
(a) अंग्रेजी
(b) हिन्दी
(c) तमिल
(d) मराठी
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • मंगल उपग्रह अभियान पर पहली हिन्दी एटलस बुक का विमोचन 26 अक्टूबर, 2015 को परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्यमंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने किया।
  • अंतरिक्ष और परमाणु ऊर्जा विभाग द्वारा पुनर्गठित ‘संयुक्त हिन्दी सलाहकार समिति’ की प्रथम बैठक के अवसर पर इस पुस्तक का विमोचन नई दिल्ली में किया गया।
  • डॉ. जितेन्द्र सिंह ने इस अवसर पर कहा कि हाल के अंतरिक्ष अभियानों तथा मंगल उपग्रह अभियान (मॉम) के बारे में देश में जागरूकता फैलाने के लिए हिन्दी भाषा का एक सशक्त माध्यम के रूप में प्रयोग किया जा सकता है।
  • ‘हिन्दी सलाहकार समिति’ के गैर आधिकारिक सदस्यों को इन दोनों विभागों के दैनिक गतिविधियों के साथ जोड़ा जायेगा जिससे हिन्दी इन विभागों में कार्य करने का व्यावहारिक माध्यम बन जाए।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=41592
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=129971
http://www.uniindia.com/first-ever-hindi-atlas-on-mars-mission-released/india/news/249540.html
http://www.ndtv.com/india-news/government-releases-hindi-atlas-on-mars-orbiter-mission-1236667