भ्रष्टाचार रोधी कार्य योजना

प्रश्न-18 मार्च, 2019 की किस देश में भ्रष्टाचार रोधी कार्ययोजना शुरू की गई?
(a) बांग्लादेश
(b) श्रीलंका
(c) नेपाल
(d) मालदीव
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 18 मार्च, 2018 को श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने भ्रष्टाचार रोधी कार्ययोजना का शुभारंभ किया।
  • इस कार्ययोजना की अवधि 5 वर्ष होगी।
  • इसका उद्देश्य श्रीलंका को वर्ष 2023 तक भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाना है।
  • भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
  • इस योजना को कई कानूनों में संशोधन के बाद तैयार किया गया है।
  • इस योजना के शुरू होने के साथ ही राज्य के अधिकारियों को सेवा प्रदान करने के बदले में बतौर उपहार किसी भी प्रकार की रिश्वत लेने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
  • इस कार्ययोजना के साथ ही चार हैंडबुक भी जारी की गई, जिसमें देश में रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार का मुकाबला करने के तरीकों को एक आकार देने के निर्णायक कारकों पर विचार किया गया है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.business-standard.com/article/news-ians/sri-lanka-launches-anti-corruption-action-plan-119031800583_1.html
http://www.colombopage.com/archive_19A/Mar18_1552921225CH.php