भौतिक विज्ञान का नोबेल पुरस्कार, 2019

प्रश्न-8 अक्टूबर, 2019 को स्टॉकहोम स्वीडन स्थित ‘द रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज’ द्वारा वर्ष 2019 हेतु भौतिक विज्ञान (Physics) के क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई। इस वर्ष कुल कितने वैज्ञानिकों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा?
(a) एक
(b) दो
(c) तीन
(d) चार
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 8 अक्टूबर, 2019 को स्वीडन स्थित ‘द रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज’ द्वारा वर्ष 2019 हेतु ‘भौतिक विज्ञान’ (Physics) के क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई।
  • इस वर्ष यह पुरस्कार ‘‘ब्रह्माण्ड में पृथ्वी की स्थिति और ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति के संबंध में नई समझ विकसित करने में योगदान हेतु कुल तीन वैज्ञानिकों को प्रदान किया जाएगा।
  • प्रिंसटन विश्वविद्यालय, अमेरिका से संबद्ध कनाडाई मूल के वैज्ञानिक ‘जेम्स पीबल्स’ (James Peebles) को ‘भौतिक ब्रह्माण्ड विज्ञान’ (Physical Cosmology) में सैद्धांतिक खोजों हेतु वर्ष 2019 का भौतिक विज्ञान का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
  • इसके अतिरिक्त स्विस वैज्ञानिक द्वय मिशेल मेयर (Michel Mayor) तथा डिडिएर क्यूलोज (Didier Queloz) को एक सूर्य-जैसे तारे की परिक्रमा कर रहे एक बर्हिग्रह (Exoplanet) की खोज के लिए संयुक्त रूप से वर्ष 2019 हेतु भौतिक विज्ञान का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
  • 9 मिलियन स्वीडिश क्रोनर की कुल पुरस्कार राशि का आधा हिस्सा जेम्स पीबल्स को प्राप्त होगा, जबकि शेष आधी राशि मिशेल मेयर तथा डिडिएर क्यूलोज में बराबर-बराबर (प्रत्येक को कुल पुरस्कार राशि का 1/4 भाग) वितरित की जाएगी।
  • उल्लेखनीय है कि मिशेल मेयर तथा डिडिएर क्यूलोज ने अक्टूबर, 1995 में पहली बार सौर प्रणाली के बाहर किसी ग्रह की खोज करने में सफलता प्राप्त की थी।
  • ‘51 पेगासी बी’ (51 Pegasi b) नामक यह ग्रह ‘मिल्की-वे’ (Milky Way) आकाश गंगा में एक सूर्य-जैसे तारे की परिक्रमा कर रहा है।
  • इस खोज ने खगोल विज्ञान के क्षेत्र में एक नई क्रांति का आरंभ किया और तब से अब तक मिल्की-वे में 4000 से अधिक बर्हिग्रहों की खोज की जा चुकी है।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.nobelprize.org/prizes/physics/2019/summary/