भेल ने 1320 मेगावॉट का ताप विद्युत संयंत्र शुरू किया

BHEL commissions 1320 MW supercritical power project in Odisha
प्रश्न-भेल द्वारा 1320 मेगावॉट का ताप विद्युत संयंत्र किस राज्य में शुरू किया गया?
(a) आंध्र प्रदेश
(b) ओडिशा
(c) कर्नाटक
(d) झारखंड
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
  • 11 सितंबर, 2019 को सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी विद्युत उपकरण निर्माण कंपनी भेल ने 1320 मेगावॉट (2×660 MW) का ताप विद्युत संयंत्र शुरू किया।
  • यह अत्याधुनिक आईबी ताप विद्युत संयंत्र ओडिशा के झारसुगुडा जिले में स्थापित किया गया है।
  • यह परियोजना ओडिशा पॉवर जेनेरेशन कॉर्पोरेशन लि. (OPGC) की है, जो ओडिशा सरकार और अमेरिका की ऊर्जा कंपनी एईस (AES) का संयुक्त उपक्रम है।
  • परियोजना के तहत 660-660 मेगावॉट की दो इकाइयां लगाई गई हैं।
  • परियोजना से उत्पादित विद्युत ओडिशा के ग्रिड कॉर्पोरेशन को आपूर्ति की जाएगी।
  • इससे पहले भेल ने आईबी ताप विद्युत संयंत्र में 210 मेगावॉट की दो इकाइयां लगाई थीं।

लेखक-राहुल त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

http://www.bhel.com//assets/downloads/5d788ad3c57bdBHEL_commissions_1320_MW_supercritical_power_project_in_Odisha.pdf

https://www.business-standard.com/article/news-cm/bhel-commissions-1320-mw-supercritical-power-project-in-odisha-119091100519_1.html

https://energy.economictimes.indiatimes.com/news/power/bhel-commissions-1320-mw-supercritical-power-project-in-odisha/71077133