भूजल का समुद्र में प्रवाहः नए वैज्ञानिक भूजल मानचित्रों द्वारा पुष्टि

प्रश्न-निम्नलिखित में से कौन-सा कथन भूजल के बारे में असत्य है?
(a) भूजल भूमि की सतह के नीचे पाया जाता है।
(b) भूजल तेजी से प्रवाहित होता है।
(c) पृथ्वी के स्वच्छ जल (Fresh water) का 21% भूजल (Ground water) होता है।
(d) भूजल के अत्यधिक दोहन से भूजल स्तर (Groundwater Level) में परिवर्तन हो जाता है।
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • वैज्ञानिकों द्वारा उच्च रिजॉल्यूशन (High Resolution) वाले ऐसे मानचित्रों का निर्माण किया गया है, जो संपूर्ण पृथ्वी पर भूजल के समुद्र में मिलन वाले बिंदुओं को दर्शाते हैं।
  • यह अध्ययन शोधपत्र जियोफिजिकल रिसर्च लेटर्स (Geophysical Research Letters) में प्रकाशित हुआ है।
  • इसके अनुसार ओहियो स्टेट विश्वविद्यालय (Ohio State University) अमेरिका के शोधकर्ताओं ने स्पष्ट किया है कि उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों के पास ताजे भूजल का लगभग आधा भाग समुद्र में बह जाता है।
  • उन्होंने यह भी पाया कि कैलिफोर्निया में सैन एंड्रियास फॉल्ट (San Andreas Fault) के पास सक्रिय फॉल्ट लाइनों (Active Fault Lines) के आस-पास का क्षेत्र टेक्टोनिकली स्थिर (Tectonically Stable) क्षेत्रों की तुलना में बहुत अधिक भूजल समुद्र में छोड़ता है।
  • शोधकर्ताओं ने यह भी स्पष्ट किया कि सूखे तथा शुष्क क्षेत्रों, जहां बहुत कम भूजल स्राव होता है, का समुद्रों से संपर्क नहीं हो पाता है, जिससे इन क्षेत्रों में खारे समुद्री पानी की घुसपैठ नहीं हो पाती है।
  • विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं की टीम ने उपग्रहों (Satellites) एवं जलवायु मॉडल से प्राप्त आंकड़ों को संबद्ध करके दुनिया के तटों पर भूजल प्रवाह को समझाने हेतु नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी और सस्काचेवान विश्वविद्यालय (Saskatchewan University) के शोधकर्ताओं के साथ मिलकर काम किया।
  • ज्ञातव्य हो कि पृथ्वी के कुल स्वच्छ जल का 21% भूजल (Ground water) होता है।
  • भूजल के अत्यधिक दोहन से भूजल स्तर में परिवर्तन हो जाता है।
  • भूजल प्राकृतिक रूप से वर्षा द्वारा रिचार्ज (पुनः पुराने स्तर पर आना) होता है।
  • भूजल के ये नए मानचित्र तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए अपने क्षेत्र के पेयजल के संरक्षण में बहुत अधिक सहायक सिद्ध हो सकते हैं।

लेखक-राजेश त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.thehindu.com/sci-tech/science/scientists-create-a-global-map-of-where-groundwater-meets-oceans/article27697520.ece