भारत-श्रीलंका में समझौता

India gives $45.27 million aid to develop KKS harbour in Sri Lanka

प्रश्न-कंकेसनथुरै (केकेएस) बंदरगाह किस देश में स्थित है?
(a) मालदीव
(b) भारत
(c) श्रीलंका
(d) म्यांमार
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 10 जनवरी, 2018 को श्रीलंका के वित्त मंत्रालय और भारत के निर्यात-आयात बैंक (एक्जिम बैंक) के बीच एक करार पर नई दिल्ली में हस्ताक्षर किया गया।
  • इस करार पर निर्यात-आयात बैंक के प्रंबध निदेशक डेविड रस्किंहा और श्रीलंका के वित्त मंत्रालय के सचिव आर.एच.एस. समारातुंगा ने हस्ताक्षर किए।
  • इस करार के तहत भारत उत्तरी श्रीलंका के कंकेसनथुरै (केकेएस) बंदरगाह को विकसित कर वाणिज्यिक बंदरगाह का स्वरूप देने और श्रीलंका को क्षेत्रीय समुद्री हब के केंद्र रूप में विकसित करने हेतु 45.27 मिलियन अमेरिकी डॉलर की नई वित्तीय सहायता प्रदान करेगा।
  • ज्ञातव्य है कि इस परियोजनान्तर्गत केकेएस बंदरगाह को एक पूर्ण बंदरगाह के रूप में विकसित किया जाएगा।

संबंधित लिंक
https://economictimes.indiatimes.com/news/defence/india-gives-45-27-million-aid-to-develop-kks-harbour-in-sri-lanka/articleshow/62472575.cms