भारत शीर्ष दस स्वर्ण भंडार वाले देशों में शामिल

India among top 10 nations in gold reserves
प्रश्न-भारत ने स्वर्ण भंडार के मामले में किस देश को पीछे छोड़कर 10 वां स्थान हासिल किया है?
(a) रूस
(b) फ्रांस
(c) इटली
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
  • सितंबर, 2019 में वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) ने शीर्ष स्वर्ण भंडार वाले देशों की सूची जारी की।
  • इस सूची/रिपोर्ट के अनुसार, भारत विश्व का दसवां बड़ा स्वर्ण भंडार वाला देश है।
  • भारत ने स्वर्ण भंडार के मामले में नीदरलैंडस को पीछे छोड़ कर यह स्थान हासिल किया है।
  • नीदरलैंड 612.50 टन स्वर्ण भंडार के साथ ग्यारहवें स्थान पर है।
  • जबकि भारत का स्वर्ण भंडार 618.2 टन है।
  • भारत के पड़ोसी देशों में पाकिस्तान 64.6 टन स्वर्ण भंडार के साथ 45 वें स्थान (पूर्ववत) पर है।
  • WGC के शीर्ष दस स्वर्ण भंडारकों में तीसरा स्थान किसी देश का नहीं अपितु संस्था (IMF) का है।
  • इस लिहाज से भारत नौवें स्थान पर आ जाता है।
  • शीर्ष दस देश एवं संगत स्वर्ण भंडार इस प्रकार हैं-
  • देश स्वर्ण भंडार (टन में)

1. अमेरिका 8133.5

2. जर्मनी 3366.8

3. IMF (अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष) 2451.8

4. इटली 2451.8

5. फ्रांस 2436.1

6. रूस 2219.2

7. चीन 1936.5

8. स्विट्जरलैंड 1040.0

9. जापान     765.2

10. भारत     618.2

  • इस सूची में शीर्षस्थ अमेरिका के पास भारत से 13 गुना अधिक स्वर्ण भंडार है।
  • यद्यपि भारत का स्वर्ण भंडार वर्ष 2000 के पहली तिमाही के स्तर से लगभग दोगुना है। उसके बावजूद भारत में अगस्त, 2019 में स्वर्ण क्रय तीन वर्ष के निचले स्तर पर रहा।
  • जबकि जुलाई, 2019 में शुद्ध स्वर्ण क्रय का स्तर (13.1 टन) अगस्त, 2017 के बाद से सबसे कम है।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/business/india-among-top-10-nations-in-gold-reserves/article29334273.ece