भारत वैश्विक आपदा न्यूनीकरण और स्थिति बहाली समूह का सह-अध्यक्ष चुना गया

प्रश्न-14 मई, 2019 में भारत को किस वर्ष के लिए वैश्विक आपदा न्यूनीकरण और स्थिति बहाली समूह (GFDRR) का सर्वसम्मति से सह-अध्यक्ष चुना गया?
(a) वर्ष 2019
(b) वर्ष 2020
(c) वर्ष 2022
(d) वर्ष 2021
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 14 मई, 2019 में भारत को वित्त वर्ष 2020 के लिए वैश्विक आपदा न्यूनीकरण और स्थिति बहली समूह (GFDRR) का सर्वसम्मति से सह-अध्यक्ष चुना गया।
  • यह निर्णय GFDRR के सलाहकार समूह की जेनेवा, स्विट्जलैंड की बैठक में लिया गया।
  • यह पहला अवसर है जब भारत को GFDRR की सलाहकार समूह बैठक की सह-अध्यक्षता का अवसर दिया गया है।
  • उल्लेखनीय है कि अफ्रीकी कैरिबियाई और प्रशांत समूह के देशों, यूरोपीय संघ और विश्व बैंक ने सलाहकार समूह बैठक की सह-अध्यक्षता की।
  • गौरतलब है कि 13-14 मई, 2019 के मध्य GFDRR, UNDRR और EU के सहयोग से जेनेवा में ही ‘विश्व पुर्नसंरचना सम्मेलन’ के चौथे संस्करण का आयोजन किया गया।
  • ज्ञातव्य है कि GFDRR एक वैश्विक साझेदारी वाला संगठन है जो विकासशील देशों को प्राकृतिक आपदाओं और जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों से निपटने में मदद करता है।
  • GFDRR विश्व बैंक द्वारा प्रबंधित एक ऐसा संगठन है जो विश्व भर में आपदा जोखिम प्रबंधन परियोजनाओं के लिए वित्तीय मदद देता है।
  • यह वर्तमान में 400 से अधिक स्थानीय, राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय साझेदारो के साथ काम कर रहा है और उन्हें ज्ञान, वित्त पोषण और तकनीकी सहायता प्रदान कर रहा है।
  • भारत वर्ष 2015 में GFDRR के सलाहकार समूह का सदस्य बना था।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=190006